- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: घर के बाहर सो...

x
Up News: बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव शाहजहां नगर खेड़ा में गुरुवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना के दौरान गांव में बारात चल रही थी, जिसे देखने के लिए परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का शक जताया है। पुलिस कई बिंदुओं पर हत्या की जांच कर रही है। शाहजहां नगर खेड़ा गांव निवासी किसान रामपाल (70 वर्ष) गुरुवार रात गर्मी के कारण घर के बाहर चारपाई पर सोए थे।
रात करीब 10 बजे गांव में बारात चल रही थी। जिसे देखने के लिए उनके बेटे घर से बाहर गए थे। जब उनका छोटा बेटा घर लौटा। तब उसने देखा कि पिता के सिर से खून बह रहा था। उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। बुजुर्ग के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे बृजेश शर्मा ने बताया कि दिन में उसके पिता का गांव के ही एक युवक से झगड़ा हुआ था। उसे उसी युवक पर हत्या का शक है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
TagsUpकिसाननृशंसहत्याfarmerbrutalmurderजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





