- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: संपत्ति विवाद...

x
Up News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार को संपत्ति को लेकर विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा नगर क्षेत्र के रहने वाले आस मोहम्मद (45) खीरखानी मोहल्ले स्थित अपनी कंपनी के दफ्तर में था कि तभी वहां पहुंचे उसके भाई जान मोहम्मद ने उसे गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि आस मोहम्मद को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, आस मोहम्मद और उसके भाई जान मोहम्मद के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद था, जिसकी वजह से यह वारदात हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जान मोहम्मद की तलाश की जा रही है।
TagsUpसंपत्ति विवादभाईहत्याUPproperty disputebrothermurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





