- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: पुरानी रंजिश...

x
Up News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके सगे भाई सहित तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मनियर थानाक्षेत्र के बड़सरी जागीर गांव में नहर के पास बुधवार सुबह चंदन सिंह (35) नाम के व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद किया गया था।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर सन्तोष सिंह उर्फ सरल सिंह, बहारन सिंह उर्फ उदय प्रताप सिंह और हलचल सिंह उर्फ कमलेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि पारिवारिक पुरानी रंजिश में चन्दन सिंह की उसके भाई सन्तोष सिंह ने अपने साथियों की मदद से गले पर वार कर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को चांदूपाकड मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि सन्तोष सिंह की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है।
TagsUpरंजिशभाईकोभाईमौतघाटUprivalrybrotherdeathghat जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





