- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: देवर कर रहा...
उत्तर प्रदेश
UP News: देवर कर रहा था बंदूक साफ, अचानक चली गोली,भाभी की मौत
Sarita
20 Sept 2025 11:37 AM IST

x
UP News :मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गाँव हथौरा में मंगलवार देर रात एक महिला को अपराधियों ने नहीं, बल्कि उसके चचेरे देवर ने गोली मारी थी, जिससे उसकी बंदूक से कारतूस निकालते समय गलती से गोली चल गई थी। महिला की मौत के बाद, परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा कर दिया है।
गाँव हथौरा निवासी दिनेश उर्फ दीपेंद्र की पत्नी पूजा उर्फ मीना (38) को 16 सितंबर की रात लगभग 10:30 बजे गोली मार दी गई थी। 17 सितंबर की सुबह 9:30 बजे आगरा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र, सीओ संजीव राय और थाना प्रभारी रंजना सचान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने बताया कि किसी ने दरवाजे पर ईंट फेंकी और जैसे ही पूजा ने दरवाजा खोला, अपराधियों ने उसे गोली मार दी। सीओ संजीव राय और थाना प्रभारी रंजना सचान के नेतृत्व में पांच टीमें जांच में जुटी थीं। पुलिस ने 24-25 लोगों से पूछताछ की और मामले की तह तक पहुँच गई।
पुलिस पूछताछ में चचेरे भाई कुमारपाल ने बताया कि वह 12 बोर की लोडेड बंदूक से कारतूस निकाल रहा था। इस दौरान कुमारपाल की पत्नी चंचल, उसकी माँ महादेवी और पूजा का देवर सुरेश घर के मुख्य द्वार पर खड़े थे। अचानक कुमारपाल के हाथ में पकड़ी बंदूक से गोली चल गई, जो पूजा के दाहिने हाथ की दो अंगुलियों और दाहिने पैर में लगी। परिजन उसे पहले बलदेव के एक निजी अस्पताल, वहाँ से सीएचसी बलदेव और फिर आगरा ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ ने बताया कि कुमारपाल से पूछताछ जारी है।
Next Story





