- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : ट्रक की...

x
UP News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार जीजा-साली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों सिकठिया पुरवा में आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। बिठूर के गुरुसावनपुर निवासी रामचंदर उर्फ चंदन (25) राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी ससुराल सनिगवां के चिश्तीनगर इलाके में है। उसके घर पर साली राखी (16) रहती थी। रविवार को सिकठिया पुरवा गांव में चंदन के साले करन की गोद भराई का कार्यक्रम होना था।
इसमें शामिल होने के लिए चंदन अपनी पत्नी पिंकी, साली राखी और दो बेटों गणेश और कार्तिक के साथ बाइक से ससुराल पहुंचा था। वहां उसकी पत्नी और बच्चे कार से गोद भराई के लिए चले गए, जबकि वह और उसकी साली बाइक से पहुंचे। लौटते समय भी दोनों साथ थे। हाईवे स्थित एक बड़ी कार कंपनी के शोरूम के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरे और भागने के प्रयास में ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
पीछे से आ रहे राहगीरों ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा तो पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कांशीराम भिजवाया। गोद भराई के बाद चंदन और राखी कुछ देर पहले ही वहां से निकले थे। पत्नी पिंकी बच्चों और अन्य परिजनों के साथ वैन में थी। हादसे के बाद ससुर राजेश गौतम को पुलिस से दोनों की मौत की सूचना मिली। हालांकि उन्होंने मामूली बाइक दुर्घटना बताकर पिंकी को अस्पताल बुला लिया। वहां पति और बहन के शव देख वह बिलख उठी। अन्य परिजन उसे ढांढस बंधाते रहे।
TagsUpट्रकटक्करजीजा-सालीमौतUptruckcollisionbrother-in-law and sister-in-lawdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





