- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: शादीशुदा...
उत्तर प्रदेश
UP News: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग
Sarita
12 March 2025 6:18 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फरह थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर लहंगा पहनकर अपने गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने कथित तौर पर उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. पुलिस ने देर शाम यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक लोगों के आने की आहट सुनकर प्रेमी ने जान बचाने के लिए छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने सत्तर फीसदी से अधिक जल चुकी कथित प्रेमिका और उसके प्रेमी को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक हरियाणा के पलवल का रहने वाला आरोपी उमेश (28) छह महीने पहले महिला को घर से भगा ले गया था. पुलिस ने महिला को एक माह पूर्व 12 फरवरी को बरामद किया था।
फरह थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के कोह गांव निवासी रेखा (30) घर में अकेली टीवी देख रही थी और उसकी सात वर्षीय बेटी रोशनी व पांच वर्षीय बेटा विष्णु स्कूल गए थे। पति संजू खेत पर मजदूरी करने गया था। तभी दोपहर में उसका प्रेमी हरियाणा के हसनपुर गांव निवासी उमेश पेट्रोल की बोतल लेकर छत के रास्ते उसके घर पहुंच गया। वह लहंगा पहनकर महिला का वेश धारण कर आया था। उसका दोस्त उसे बाइक से गांव तक छोड़ गया था। वह आंगन में उतरकर रेखा के कमरे में घुस गया और उसे अपने साथ चलने का दबाव बनाने लगा। रेखा के मना करने पर उसने अपने साथ बोतल में लाया पेट्रोल उस पर छिड़का और आग लगा दी।
महिला बुरी तरह जल गई। रेखा ने उमेश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे धक्का देकर भागने लगा। इस बीच चीख पुकार सुनकर पड़ोसी रेखा को बचाने आए तो उमेश ने छत से गली में कूदकर भागने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी महिला और उमेश को पहले फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसएचओ ने बताया कि उमेश रेखा की भाभी का भाई है, इसलिए उसका वहां अक्सर आना-जाना रहता था। इसी कारण दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और वह पिछले साल 31 अगस्त को उसके साथ चली गई।
परिजनों द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद एक माह पहले 10 फरवरी को उसे हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से बरामद किया गया। इस घटना के बाद दोनों पर काफी बंदिशें लगा दी गईं। रेखा ने उमेश से बातचीत भी बंद कर दी और आज भी उसके कहने पर उसने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर उमेश ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
TagsUPप्रेमिकामिलनेप्रेमीआगUPgirlfriendmeetingboyfriendfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





