- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: संपर्क...
उत्तर प्रदेश
UP News: संपर्क क्रांति में बम की अफवाह से स्टेशन पर हड़कंप, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Sarita
5 July 2025 8:48 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन पर उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की खबर मिली. दिल्ली कंट्रोल रूम को किसी अनजान नंबर से कॉल कर यह सूचना दी गई. सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं. बताया जाता है कि यह खबर छत्तीसगढ़ से चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की थी, जो झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी थी. सुरक्षा के चलते प्लेटफॉर्म को खाली करा लिया गया और सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया|
57 मिनट की सघन तलाशी में नहीं मिला कुछ, बम की सूचना निकली फर्जी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसके बाद रेलवे पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ के साथ ही बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और डॉग स्क्वॉड की टीम ने ट्रेन की पूरी तलाशी शुरू की. टीम ने हर कोच और डिब्बे की गहनता से जांच की. करीब 57 मिनट तक चली इस जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. जांच में सामने आया कि यह सूचना पूरी तरह से फर्जी थी. जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को दोबारा ट्रेन में चढ़ने दिया गया और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दुर्ग के लिए रवाना हो गई।
रेलवे ने यात्रियों से की धैर्य रखने की अपील, फर्जी कॉल करने वाले की तलाश जारी
बताया जा रहा है कि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है और कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं, फर्जी सूचना देने वाले की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस व्यक्ति को पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TagsUPसंपर्क क्रांतिबमअफवाहस्टेशनहड़कंपयात्रियोंअफरा-तफरीUPSampark Krantibombrumorstationpanicpassengerspanic जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





