- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: श्रद्धालुओं...
उत्तर प्रदेश
UP News: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 लोगों की मौत
Sarita
3 Aug 2025 12:36 PM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर दर्शन करने जा रहे लोगों से भरी एक बोलेरो कार नहर में गिरने से 11 लोगों की मौत की खबर है। कार में ज़रूरत से ज़्यादा लोग सवार थे। यह हादसा इटियाथोक इलाके में हुआ। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। इटियाथोक थाना क्षेत्र के रहटा बेलवा बहुता गाँव के पास नहर में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के सिहागाँव निवासी प्रहलाद गुप्ता अपने परिवार और दोस्तों के साथ बोलेरो से पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।
पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गाँव स्थित सरयू नहर पुल के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इटियाथोक थाना प्रभारी केजी राव ने बताया कि नहर से 11 शव बरामद कर लिए गए हैं। चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन सिर्फ़ 4 लोगों को ही बचाया जा सका। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया।
TagsUPश्रद्धालुओंबोलेरोनहर11 मौतUPdevoteesBolerocanal11 deaths जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





