उत्तर प्रदेश

Up News: कॉलेज की दीवार से टकराई बोलेरो,8 की मौत,कई घायल

Sarita
5 July 2025 6:22 AM IST
Up News: कॉलेज की दीवार से टकराई बोलेरो,8 की मौत,कई घायल
x
Up News: उत्तर प्रदेश में संभल जिले के जुनावारी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित कार दीवार से टकराने से दूल्हे समेत 8 लोगों की मौत हो गई। कार में दूल्हे समेत 12 लोग सवार थे। कई लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे और एक महिला भी शामिल है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि गांव हरगोविंदपुर निवासी सुखराम ने अपने बेटे सूरज की शादी बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरसौल निवासी राजू की बेटी अंशु के साथ तय की थी। शुक्रवार शाम बारात गांव सिरसौल जा रही थी। बारातियों की 11 गाड़ियां पहले ही सिरसौल के लिए निकल चुकी थीं। एक बोलेरो गाड़ी पीछे रह गई थी। उसमें दूल्हे सूरज पाल समेत 12 लोग सवार थे।
अचानक कार अनियंत्रित होकर जुनावारी में मेरठ-बदायूं हाईवे पर जनता इंटर कॉलेज के पास कॉलेज की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी घायल कार में बुरी तरह से फंसे हुए थे।जेसीबी से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया और सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टर ने दूल्हे सूरज पाल के साथ ही आशा (26) पत्नी लाल सिंह, ऐश्वर्या (03) पुत्री लाल सिंह निवासी गांव हरगोविंदपुर थाना जुनावई, सचिन (22) पुत्र टीटू गांव हिंगवाड़ा जिला बुलंदशहर, गणेश (02) पुत्र देवा कस्बा खुर्जा जिला बुलंदशहर को मृत घोषित कर दिया।
जबकि कोमल (15) पुत्र सुखराम, चालक रवि (28) पुत्र बच्चू बंजारा, हिमांशी (03) पुत्री लाल सिंह निवासी गण गांव हरगोविंदपुर थाना जुनावई, मधु (18) पत्नी सचिन उर्फ ​​देवा गांव हिंगवाड़ा जिला बुलंदशहर, देवा (20) पुत्र हुकुम सिंह निवासी खुर्जा जिला बुलंदशहर घायल हो गए। उपचार के दौरान दूल्हे की बहन व बोलेरो चालक समेत तीन घायलों की भी मौत हो गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचते ही दूल्हे की बहन व बोलेरो चालक समेत तीन घायलों की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य लोगों का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
Next Story