- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: बोलेरो को...
उत्तर प्रदेश
Up News: बोलेरो को डंपर ने मारी टक्कर, महिला समेत दो की मौत, चार की हालत गंभीर
Sarita
1 May 2025 9:34 AM IST

x
Up News : कुवैत से पति को लेने लखनऊ एयरपोर्ट जा रही पत्नी व अन्य परिजनों से भरी बोलेरो गाड़ी को थाना क्षेत्र के दलसराय गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित डंपर पास के एक घर में जा घुसा। जिससे डंपर का क्लीनर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बोलेरो चालक व महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक बच्चे का इलाज सीएचसी रामनगर में चल रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे बांदा बहराइच नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बहराइच जिले के अलिया बुलबुल थाना रिसिया गांव निवासी सुमैया अंसारी अपने परिवार के साथ बोलेरो से अपने पति तुफैल अहमद को लखनऊ एयरपोर्ट लेने जा रही थी। थाना क्षेत्र के दलसराय गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर ने उनकी बोलेरो में टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो चालक जामिन अली पुत्र साबिर अली उम्र करीब 45 वर्ष व सुमैया पत्नी तुफैल उम्र करीब 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि मोहम्मद अली पुत्र रौनक अली उम्र 55 वर्ष, साजिदा पत्नी मोहम्मद अली उम्र 50 वर्ष, साहिल अंसारी पुत्र मोहम्मद तुफैल उम्र 6 वर्ष व रिहाना पुत्री शहादत अली उम्र 18 वर्ष घायल हो गए। साथ ही डम्पर क्लीनर राजेंद्र कमलेश पुत्र राजेंद्र उम्र करीब 25 वर्ष निवासी रामपुर खरगी थाना रामनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को रामनगर सीएससी लाया गया। जहां चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। 6 वर्षीय साहिल का उपचार सीएचसी रामनगर में चल रहा है। मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं।
TagsUpबोलेरोडंपरटक्करमहिलादोमौतचारगंभीरUpBoleroDumperCollisionWomanTwoDeathFourCriticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





