- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बोलेरो और कार...
उत्तर प्रदेश
UP News: बोलेरो और कार में आमने-सामने की टक्कर, दंपत्ति समेत सात लोग घायल
Sarita
19 Jun 2025 7:35 AM IST

x
UP News: सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में बुधवार की सुबह बोलेरो और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार दंपती समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बोलेरो में सवार गुलालझरिया गांव निवासी सहायक अध्यापक मनोज जायसवाल (45), उनकी पत्नी किरन देवी (35) और चालक श्रवण यादव (25) किसी पारिवारिक कार्य से राबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे।
इसी बीच रजखड़ घाटी के पास बोलेरो की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। कार सवार लोग हरियाणा के गुरुग्राम और रेवाड़ी से दुद्धी कोर्ट में चेक बाउंस के एक मामले में पेश होने आ रहे थे। कार में गुरुग्राम के पलसौली निवासी परमजीत (28), रागिनी (28) और रेवाड़ी के धारूवाड़ा निवासी विक्की और हरविंदर सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन चकनाचूर हो गए और सवार बुरी तरह घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह घाटी के मोड़ पर तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
TagsUPबोलेरोकारटक्करसातघायलUPBolerocarcollisionseveninjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





