- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: दूध फैक्ट्री...

x
UP News: गीडा सेक्टर 13 में करेजी फैक्ट्री के पास पारस मिल्क फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 8 मजदूर घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों की टीम भी मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है, जब मजदूर फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे।
इसी बीच अचानक बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे फैक्ट्री की दीवारें दरक गईं और आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इसकी चपेट में आने से 8 लोग घायल हो गए। मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य के साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारों के मुताबिक बॉयलर कई कारणों से फट सकता है, जैसे बॉयलर के ढीले बोल्ट, बॉयलर में पानी का स्तर कम होना, सेफ्टी वॉल्व फंस जाना या बॉयलर का अधिक गर्म हो जाना। हादसे के बाद भी इन कारणों की जांच की जाएगी कि बॉयलर फटने के पीछे क्या कारण रहे होंगे?
एसएसपी गौरव ग्रोवर के अनुसार, फैक्ट्रियों में बॉयलर चलाने के लिए कुछ सुरक्षा नियम होते हैं, जैसे बॉयलर का नियमित रखरखाव, सेफ्टी वाल्व की जांच, बॉयलर के आसपास सुरक्षा घेरे की जांच। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक टीम इसकी भी जांच कर सकती है।
TagsUPदूध फैक्ट्रीबॉयलरफटा8 झुलसेUPmilk factoryboilerexploded8 burntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





