- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: इथेनॉल...

x
UP News: अलीगंज इलाके में एक इथेनॉल फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से दो मजदूर झुलस गए हैं। घटना सोमवार सुबह की है जब फैक्ट्री में ट्रायल चल रहा था। इसी दौरान अचानक बॉयलर धमाके के साथ फट गया। बॉयलर का कैप करीब 500 मीटर दूर खेतों में जा गिरा। वहां काम कर रहे किसान भी दहशत में आ गए हैं।
फैक्ट्री में काम कर रहे दो मजदूर घायल हो गए जबकि बॉयलर का कैप गेहूं के खेत में गिरने से किसान भी मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग इतनी भीषण थी कि पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। एडीएम, एसडीएम और सीओ समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे।
TagsUPइथेनॉलफैक्ट्रीबॉयलरफटादोझुलसेUPEthanolFactoryBoilerexplodedtwoburntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





