- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: लापता युवक का...
UP News : आश्रम में रह रहे पिता को खाना देने के बाद लापता हुए युवक का शव अगले दिन गंगा नदी में पड़ा मिला। मवेशी चरा रहे लोगों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के भटपुरा ग्राम पंचायत के मजरा गांधी नगर निवासी रामविलास शाक्य गांव के सामने कटरा स्थित मां दुर्गा आश्रम में रहते हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे फिरोज शाक्य उर्फ फौजी (22) अपने पिता रामविलास को खाना देने आश्रम गया था। पिता को खाना देने के बाद फिरोज आश्रम से चला गया, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह बड़े भाई प्रमोद कुमार ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
रात करीब डेढ़ बजे ग्राम पंचायत के कुछ लोग कटरा में मवेशी चरा रहे थे। तभी बघार के पास हंसराम के खेत के सामने फिरोज का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चचेरे भाई अजीत ने शव देखा और प्रमोद को फोन कर सूचना दी। इस पर पिता रामविलास, दादा रामबाबू ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे।
बड़े भाई प्रमोद ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उसके भाई फिरोज की पीट-पीटकर हत्या की गई है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।मुंह, गर्दन, कोहनी, पैर, सिर पर चोट के निशान हैं। उसकी शर्ट गायब थी। बाएं पैर में कपड़ा बंधा मिला। घसीटने से आजम की पीठ की चमड़ी उधड़ गई थी। दोनों पैर कीचड़ से सने हुए थे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि मारपीट के बाद युवक के शव को कपड़े में बांधकर घसीटा गया।
TagsUPलापतायुवकशव UPmissingyouthbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





