- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: गायब हुई...
उत्तर प्रदेश
UP News: गायब हुई महिला का शव पड़ोसी के घर में मिला
Bharti Sahu 2
2 Oct 2024 9:59 AM IST

x
UP News: महराजगंज के सोनौली थाना क्षेत्र के ग्राम शेख फरेंदा टोला करमहिया में एक महिला का शव उसके पड़ोसी के घर में बिस्तर पर मिला. यह घटना सोमवार की देर शाम की है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. यह महिला शाम को अचानक घर से गायब हो गई थी. सूचना मिलने पर पुलिस ने पड़ोसी के घर तलाशी ली तो महिला का शव बरामद हुआ. यहां के निवासी जितेंद्र साहनी की पत्नी जसमती सोमवार की शाम अचानक घर से गायब हो गई. कुछ देर तक तो परिजनों को लगा कि शायद वह पड़ोस में ही कहीं चली गई होगी, लेकिन जब बहुत देर हो गई तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी. जितेंद्र ने पत्नी की खोजबीन शुरू की. कुछ देर बाद जब जसमती का कुछ पता नहीं चल सका तो जितेंद्र ने सोनौली पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. शक के आधार पर उसके पड़ोसी चाचा के घर की तलाशी शुरू की गई तो कमरे के बिस्तर में बने बक्से में जसमती का शव छिपा मिला. जसमती की हत्या कर शव पड़ोसी के घर में छिपाए जाने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। बवाल बढ़ता देख भारी संख्या में पुलिस बल बुला लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने जिस घर से शव बरामद किया था, उस घर के छह सदस्यों को तत्काल हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जसमती का शव पड़ोसी के घर से बरामद किया। रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।
TagsUPगायबमहिलाशवपड़ोसीमिला UPmissingwomanbodyneighbourfound जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





