- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: लापता बच्चे...
उत्तर प्रदेश
UP News: लापता बच्चे का शव अधजली हालत में मिला फैली सनसनी
Sarita
23 Dec 2024 6:11 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के केमरी इलाके में रविवार को लापता चार वर्षीय बालक का शव अधजली हालत में नाले में मिला। पुलिस ने बताया कि बालक के माता-पिता की शिकायत पर परिवार के पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को बताया, "केमरी थाना क्षेत्र के गंगापुर कदीम गांव से शनिवार सुबह करीब नौ बजे चार वर्षीय बालक लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। (रविवार) सुबह उस बालक का शव अधजली हालत में नाले में मिला।"
श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsUPलापताबच्चेशवअधजलीसनसनी UPmissingchildbodyhalf-burntsensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





