उत्तर प्रदेश

UP News: फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव

Bharti Sahu 2
14 Nov 2024 9:15 AM IST
UP News:  फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव
x
UP News: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव के सीवान में स्थित झोपड़ी में बुधवार की दोपहर एक अधेड़ का शव दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। इसकी जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव निवासी 55 वर्षीय कर्मजीत क्षेत्र के देऊरपुर बाजार में भूजा बेचने का काम करता था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह परेशान रहता था। गांव के सीवान में उसकी झोपड़ी थी।
सुबह परिवार के लोग खेत में धान काटने गए थे। दोपहर में परिवार के लोग झोपड़ी पर आराम करने पहुंचे। इस दौरान कर्मजीत का शव दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। यह देख परिवार के लोग दंग रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि इसके पहले भी वह कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। कर्मजीत की दो बेटियां और चार बेटे हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story