उत्तर प्रदेश

UP News: दो दोस्तों के शव मिले, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sarita
23 May 2025 10:15 AM IST
UP News: दो दोस्तों के शव मिले, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
x
UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक गांव के दो युवकों के शव मिले. दोनों अपने घर से अयोध्या जाने की बात कहकर निकले थे. लेकिन दोनों के शव मिले. ये मामला गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील के छतरपुर गांव का है, जहां दो युवक अपने घरवालों से ये कहकर निकले थे कि वो अयोध्या जा रहे हैं. लेकिन बुधवार की सुबह उनके शव अंबेडकर नगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के परिसर में मिले. दोनों युवकों में से प्रिंस कुशवाहा नाम के युवक का शव गले में फंदा लगाकर पेड़ की डाल से लटकता मिला. वहीं दूसरे युवक मुकेश पासवान का शव जमीन पर मिला|
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन दोनों के शव लेकर गाजीपुर पहुंचे. वहीं परिजनों ने आशंका जताई है कि दोनों की हत्या कर इस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है. मोहम्मदाबाद तहसील के छतरपुर गांव के रहने वाले दो युवक मुकेश और प्रिंस जो अपने घरवालों से ये कहकर निकले थे कि वो अयोध्या जा रहे हैं. लेकिन बुधवार की सुबह अयोध्या की जगह अंबेडकर नगर के अहिरौली के प्राथमिक विद्यालय में पेड़ से लटके मिले। जबकि दूसरा जमीन पर मृत मिला। शव लेकर गाजीपुर पहुंचे परिजन मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो जांच शुरू की गई और काफी मशक्कत के बाद पता चला कि दोनों युवक गाजीपुर के रहने वाले हैं।
जिसके बाद अहिरौली पुलिस ने गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया। फिर छतरपुर के ग्राम प्रधान के जरिए यह सूचना उनके परिजनों तक पहुंचाई गई, जिसके बाद दोनों के घरों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन अंबेडकर नगर के अहिरौली थाने पहुंचे, जहां से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद दोनों के शव गाजीपुर लाए गए। अयोध्या जाने की बात कहकर निकले थे गुरुवार को मोहम्मदाबाद के सुल्तानपुर गौसपुर घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वहीं अंबेडकर नगर पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने युवकों के दो दोस्तों और चार अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों और परिजनों की मानें तो दोनों युवक अयोध्या जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन वे अंबेडकर नगर कैसे पहुंचे? छतरपुर गांव निवासी सतीश राम बाइक चोरी और छिनैती के मामले में नामजद था और पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण वह इलाके में कम ही समय बिताता था और कभी-कभी अपने गांव आता था। सतीश के साथ रहने वाले प्रिंस कुशवाहा और मुकेश पासवान भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गए थे और दोनों ही घर कम ही जाते थे। ऐसे में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
Next Story