उत्तर प्रदेश

UP News: कुएं में तैरती मिलीं तीन बहनों की लाशें

Sarita
11 Nov 2025 10:01 AM IST
UP News:  कुएं में तैरती मिलीं तीन बहनों की लाशें
x
UP News: अजानार थाना क्षेत्र में सोमवार शाम खेलते समय लापता हुईं तीन बहनों के शव एक कुएं में तैरते मिले। ग्रामीण घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। सूचना पर पहुंचे एसपी प्रबल प्रताप सिंह समेत आला अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। महोबा जिले के अजानार थाना क्षेत्र के अरी गांव में खेलते समय घर से निकलीं तीन बहनों के शव गांव के बाहर एक कुएं में तैरते मिले। ग्रामीण घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। सूचना मिलने पर एसपी प्रबल प्रताप सिंह और एडिशनल एसपी वंदना सिंह मौके पर पहुंचे। जांच जारी है।
अरी गांव निवासी रम्मू अहिरवार की तीन बेटियां सात साल की रुचि, पांच साल की पुष्पा और तीन साल की दीक्षा सोमवार शाम अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थीं। खेलते-खेलते वे लापता हो गईं। काफी देर तक उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।
थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत और अपर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुँचे और ग्रामीणों की मदद से अभियान शुरू किया। तीनों बहनों के शव ललौनी रोड स्थित तिजवा अहिरवार के खेत में बने एक कुएँ में मिले। देर रात पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटना की जाँच की जा रही है।
Next Story