- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: एक ही दुपट्टे...
उत्तर प्रदेश
Up News: एक ही दुपट्टे के फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव
Sarita
26 April 2025 8:11 AM IST

x
Up News : यूपी के कौशाम्बी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी युगल का शव पशुशाला में फंदे से लटकता मिला। सुबह जब लोगों ने प्रेमी युगल का शव फंदे से लटकता देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ तमाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव की है। जहां युवक रंजीत और युवती सरिता का शव भूसे के कमरे के अंदर एक ही दुपट्टे से लटकता मिला। युवक कुछ दिन पहले ही राजस्थान से लौटा था। लोगों में चर्चा है कि युवती की अगले महीने शादी होने वाली थी। शादी को लेकर दोनों परेशान थे। चर्चा है कि एक दूसरे के न मिलने पर प्रेमी युगल ने आत्महत्या का यह कदम उठाया। सीओ चायल सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि युवक और युवती के शव भूसे के कमरे में फंदे से लटके मिले हैं। मौके पर पुलिस बल और फोरेंसिक टीम मौजूद है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
TagsUpफंदेप्रेमीयुगलशवUpnooseloverscouplebodiesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





