- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: प्रेमी युगल...
उत्तर प्रदेश
UP News: प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटके मिले , मचा कोहराम
Sarita
12 Aug 2025 9:42 AM IST

x
UP News: हजरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह युवक और किशोरी के शव पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का बालिग और लड़की नाबालिग है। दोनों के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी के साथ मौका मुआयना किया। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
गांव निवासी महिला पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी। उसके 22 साल के बेटे अर्जुन का गांव की एक नाबालिग लड़की से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार रात लगभग 12 बजे लड़की अपने घर से लापता हो गई। परिजनों को जानकारी होते ही वह लड़के के घर पहुंचे और बेटी के बारे में जानकारी की। पता चला कि लड़का भी अपने घर पर नहीं था। परिजनों ने लड़के पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया। परिजनों ने रात भर दोनों को तलाश किया, लेकिन कही भी पता नहीं चला।
सोमवार सुबह उन्हें घर के पास कुछ दूरी पर एक लड़का और एक लड़की के शव पेड़ पर एक ही फंदे पर रस्सी और दुपट्टा से लटके होने की सूचना मिली। ग्रामीणों के परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव अर्जुन और किशोरी के थे। यह देखकर परिजनों ने एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर हजरतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
TagsUPप्रेमीयुगलशवपेड़कोहरामUPloverscouplebodiestreeuproar जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





