- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: प्रेम प्रसंग...

x
UP News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम में पुलिस ने शुक्रवार को मकान मालिक की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति (किराएदार) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद इबादत (55) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक मोहम्मद जलाल की पत्नी ने इबादत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, इंदिरापुरम के ग्रीन पार्क में मोहम्मद जलाल की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई।
एसीपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त खून से सना पत्थर सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद कर लिया गया है। इबादत ने जलाल की हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि वह पिछले 8 महीने से जलाल के घर में किराएदार के तौर पर रह रहा था। हत्या से कुछ दिन पहले जलाल ने कथित तौर पर इबादत को बेइज्जत किया था और उसकी पिटाई की थी। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार बदले की भावना से प्रेरित होकर इबादत ने किसी बहाने से जलाल को घर से बाहर बुलाया और पीछे से पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। एसीपी ने बताया कि इबादत को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
TagsUpप्रेम प्रसंगखुलासाखूनी खेलUplove affairrevelationbloody gameजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





