- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: कार की टक्कर...

x
Up News: बरेली के फरीदपुर में रविवार को कार में पीछे से टक्कर लगने से मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कार में टक्कर मारने वाले लोगों ने 40 लोगों के साथ दूसरे पक्ष के घर में घुसकर ईंट, पत्थर और तलवारों से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। गोलियां भी चलाई गईं। इससे फरीदपुर-बीसलपुर मुख्य मार्ग कुछ देर के लिए बंद हो गया। पुलिस ने मामला शांत कराया तो क्षत्रिय महासभा के सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव कर लिया। 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शाम को एसएसपी ने फरीदपुर के थाना प्रभारी को बदल दिया।
बीसलपुर रोड पर खजुरिया हाजीपुर गांव के पास बीसलपुर की ओर से आ रही दूसरी कार ने सड़क किनारे खड़ी विशाल सागर की कार में टक्कर मार दी। विशाल ने विरोध किया तो दूसरी कार में सवार करीब चार-पांच लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मौके पर खड़े ग्रामीण अंकित तोमर ने हमलावरों से विशाल को बचाया और अपने घर ले गए। इसी बीच करीब 40 लोगों ने अंकित के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने दरवाजा तोड़ दिया और महिलाओं समेत सभी को पीटा।
घटना के बाद क्षत्रिय महासभा के सैकड़ों लोग पीड़ित अंकित को लेकर थाने पहुंचे और थाने में विरोध जताया। उनका कहना था कि मामूली कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष ने उनके पक्ष की महिलाओं पर हमला कर मारपीट की। उनके पक्ष के लोग घायल हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
TagsUpकारटक्करखूनीसंघर्षUpcarcollisionbloodyconflictजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





