- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: बारातियों और...
उत्तर प्रदेश
Up News: बारातियों और ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत
Sarita
24 May 2025 8:23 AM IST

x
Up News: पटवाई थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव में बारातियों और ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें बाराती पक्ष के एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद बाराती पक्ष के लोगों ने पटवाई थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार को अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिमोतिया खेड़ा गांव से बारात पटवाई क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव आई थी। आरोप है कि रात करीब नौ बजे बाराती पक्ष के लोग ग्रामीण के गांव में एक घर के सामने शोर मचा रहे थे। इस दौरान उनमें कहासुनी हो गई।
इसका विरोध करते हुए एक ग्रामीण ने कहा कि अगर लड़ना है तो हमारे दरवाजे से आगे कहीं और लड़ो, हमारे दरवाजे पर मत लड़ो। इसके बाद बारातियों ने ग्रामीण से झगड़ा करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। यह सब तमाशा ग्रामीण महेंद्र के छोटे भाई सोनू को पसंद नहीं आया। उसने राजेंद्र प्रसाद पुत्र होरी निवासी ककरौवा के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बवाल के बाद बारातियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए बारातियों ने पटवाई थाने में हंगामा किया, जहां उन्होंने गांव निवासी सोनू के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
TagsUpबारातियोंग्रामीणोंसंघर्षएकमौत Upbaraatisvillagersclashonedeadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





