उत्तर प्रदेश

UP News: बाइकों की टक्कर,घायलों को ट्रक ने रौंदा

Sarita
11 May 2025 8:28 AM IST
UP News: बाइकों की टक्कर,घायलों को ट्रक ने रौंदा
x
UP News: मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में इटावा रोड पर शनिवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जलालपुर मोड़ के पास उस समय हुआ जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार बेवर के शेरपुर चूहरपुर निवासी विपिन कुमार (45 वर्ष) अपने दोस्त रोहिताश के साथ किशनी क्षेत्र से राजमिस्त्री का काम करके घर लौट रहा था। वहीं, विपरीत दिशा से आ रहे एलाव थाना क्षेत्र के इलाहाबांस निवासी हरिओम शाक्य (20 वर्ष) अपनी साली संध्या पत्नी उमेश शाक्य के साथ अपने गांव जा रहा था।
दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सवार सड़क पर गिर पड़े। उसी समय कुसमरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर पड़े घायलों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में विपिन कुमार और हरिओम शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बेवर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
वहीं गंभीर रूप से घायल रोहिताश और संध्या शाक्य को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवर ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीईओ भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा के अनुसार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
Next Story