उत्तर प्रदेश

UP News:बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट को मारी गोली

Bharti Sahu 2
20 Sept 2024 9:58 AM IST
UP News:बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट को मारी गोली
x
UP News: बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम चौक के बाग महानारायण निवासी अर्पित अग्रवाल (36) निशातगंज स्थित उमराव मॉल के पास एक वेयर हाउस में बतौर कलेक्शन एजेंट काम करते हैं। रोज की तरह गुरुवार रात को वेयर हाउस से बाइक लेकर निकले, तभी एक बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावर वहां पहुंचे और उनकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रोक लिया।
बाइक सवार हमलावरों ने उनको पकड़ लिया तो वह अकेले ही दोनों हमलावरों से भिड़ गए।
इस बीच बाइक
सवार हमलावरों ने उनको दो गोली मार दी। एक गोली उनके बाएं हाथ व पेट को छूते हुए निकल गई। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो बाइक सवार हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। आशंका है कि लूट के विरोध में अर्पित को बदमाशों ने गोली मारी है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Next Story