छत्तीसगढ़
सरकारी कर्मचारियों की हित में आज बड़े फैसले लेने की संभावना
Nil dhankar
20 Sept 2024 9:29 AM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार आज प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देने वाली है। जी हां नवरात्रि से पहले एक बार साय सरकार खुशियों का पिटारा खोलने जा रही है। दरअसल आज सीएम विष्णुदेव साय ने अपने अधिनस्त मंत्रियों की बैठक बुलाई है।
बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक आज दोपहर 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार आज साय कैबिनेट की बैठक में राज्योत्सव आयोजन, धान खरीदी की शुरुआत, नई औद्योगिक नीति और नक्सलवाद खत्म करने के लिए पुनर्वास नीति पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही ये भी माना जा रहा है कि लंबे समय से इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।
Next Story





