उत्तर प्रदेश

Up News: घर के पास टहल रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

Sarita
4 April 2025 7:51 AM IST
Up News:  घर के पास टहल रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
x
UP News: सुल्तानपुर जिले के कादीपुर मलिकपुर नोनरा गांव के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार बदमाशों ने घर के पास टहल रहे राकेश (22) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई| मलिकपुर नोनरा निवासी राकेश गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर के पास टहल रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। राकेश के दोनों हाथों में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा।
गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावर वहां से भाग निकले। राकेश को सीएचसी ले जाया गया। एक गोली हाथ को चीरती हुई पेट में लगी थी, रात करीब 11 बजे राकेश को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Next Story