- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश
UP News: बाइक सवार दोस्तों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 2 की मौत
Sarita
7 April 2025 7:27 AM IST

x
UP News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 3 बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। एक घायल है। घटना को देख आस-पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि हादसा उस वक्त हुआ जब धूराम पाल अपने 2 दोस्तों के साथ बाइक से अपनी बहन के घर जा रहा था। तीनों अभी जयरामपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसा होते देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तीनों गंभीर रूप से घायल मिले। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक को मेडिकल कॉलेज से झांसी रेफर कर दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान शिवकुमार और धूराम के रूप में हुई है। ब्रह्मपाल घायल है। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
TagsUPबाइकदोस्तोंट्रैक्टरटक्कर2 मौतUPbikefriendstractorcollision2 deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





