उत्तर प्रदेश

Up News:डंपर की चपेट में बाइक सवार ममेरे भाईयों की मौत

Sarita
15 Jun 2025 7:55 AM IST
Up News:डंपर की चपेट में  बाइक सवार ममेरे  भाईयों की मौत
x
Up News:हादसा लखनऊ-उन्नाव बॉर्डर पर खपुरा मुस्लिम गांव के पास हुआ। दरअसल, उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी राजेंद्र गौतम का 10 वर्षीय बेटा विमल गौतम अपने ममेरे भाई काकोरी के सकरा गांव निवासी विशाल गौतम (19) के साथ लखनऊ के घुरघुरी तालाब नागेश्वर मंदिर के पास दूध मंडी दूध लेने जा रहा था।
इसी समय घुरघुरि तालाब की ओर जा रहे मोरंग लदे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विमल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, विशाल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
Next Story