उत्तर प्रदेश

Up News:बाइक सवार ठेकेदार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

Sarita
1 Sept 2025 6:40 AM IST
Up News:बाइक सवार ठेकेदार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला
x
Up News: बेटी की किताबें दिलाने बाइक सवार ठेकेदार को रविवार सुबह नौबस्ता थाना क्षेत्र के बंबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने उसे हैलट भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। बिधनू के रमईपुर निवासी मो. राशिद (45) पेशे से लकड़ी ठेकेदार थे। भतीजे शोएब ने बताया कि रविवार सुबह चाचा बेटी समीरा की कॉपी-किताबें दिलाने नौबस्ता जा रहे थे।
बंबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी और सड़क पर गिरते समय वह टायर के नीचे आकर घायल हो गए और खून बहने लगा। नौबस्ता इंस्पेक्टर शरद तिलारा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story