उत्तर प्रदेश

UP News:ऑटो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, देवर घायल

Sarita
24 Aug 2025 7:16 AM IST
UP News:ऑटो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, देवर घायल
x
Mp News: जिले के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका देवर घायल हो गया। तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बताया गया कि पाली कस्बा निवासी रेशमा शनिवार रात अपने देवर साजिद के साथ शाहाबाद से मोटरसाइकिल पर घर लौट रही थी, रास्ते में पाली-शाहाबाद मार्ग पर बरगदिया मोड़ के पास सामने से आ रहे एक ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी।
जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और रेशमा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साजिद घायल हो गया। सूचना मिलने पर एसएचओ सोमपाल गंगवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेशमा व साजिद को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया।
Next Story