- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: दूल्हे के भाई...
उत्तर प्रदेश
UP News: दूल्हे के भाई से तीन लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार
Sarita
16 Feb 2025 8:46 AM IST

x
UP News: सिधारी थाना क्षेत्र के बयासी गांव के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार दो बदमाश दूल्हे के भाई से तीन लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले। घटना के बाद कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और जांच की। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी बुजुर्ग गांव निवासी रामचंद्र विश्वकर्मा के पुत्र इंद्रेश विश्वकर्मा की शुक्रवार की रात शादी थी। बारात सिधारी थाना क्षेत्र के बयासी गांव गई थी। रात करीब नौ बजे बाराती द्वारपूजा के लिए जा रहे थे।
दूल्हे का बड़ा भाई दिनेश विश्वकर्मा रुपये से भरा बैग लेकर बारातियों के साथ चल रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। दूल्हे के भाई से रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले। दिनेश ने बताया कि बैग में करीब तीन लाख रुपये थे। रुपये छीने जाने के बाद कोहराम मच गया। शादी की खुशियों में सन्नाटा छा गया। बारातियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दूल्हे के भाई से छिनैती की सूचना मिलते ही एसपी हेमराज मीना, सीओ सिटी गौरव शर्मा, सिधारी थाना प्रभारी शशिचंद चौधरी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और बदमाश हाथ नहीं लगे।
TagsUPदूल्हेभाईतीन लाखबैगछीनकरबदमाशफरारUPgroombrotherthree lakhbagsnatchedmiscreantabscondedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





