- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: भूसे से भरी...
उत्तर प्रदेश
UP News: भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
Sarita
18 April 2025 8:42 AM IST

x
UP News: थाना सिंगाही क्षेत्र में बेलरायां-सिंगाही मार्ग पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास गुरुवार को भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके पिता को मामूली चोटें आईं। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।कोतवाली तिकुनिया के गांव भूलनपुर निवासी इंद्रपाल अपने बेटे उपेंद्र (25) के साथ बाइक से निघासन गए थे। दोपहर में लौटते समय सिद्ध बाबा मंदिर के पास भूसा लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इंद्रपाल को मामूली चोटें आईं, जबकि उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उपेंद्र को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी निघासन भेजा। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उपेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसओ अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के भाई हरीश की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsUPट्रैक्टरचपेटबाइक सवारमौतtractorhitbike riderdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





