- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: मिट्टी से भरी...
उत्तर प्रदेश
Up News: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Sarita
9 April 2025 7:10 AM IST

x
Up News: गांव टाहखुर्द कलां में मंगलवार की रात करीब 7:45 बजे खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव चमराबोझी मोड़ के पास जेसीबी मशीन से अवैध खनन कर ले जाई जा रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए और बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने चालक को वाहन समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार के लोग आनन-फानन में घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दोस्त का इलाज चल रहा है।
मंगलवार को गांव दिलीपपुर निवासी अरुण मिश्रा (23) पुत्र बाबूराम मिश्रा अपने गांव के दोस्त गगनदीप सिंह (20) के साथ बाइक पर खुटार-पुवायां मार्ग पर रामपुर कलां में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। शाम 7:45 बजे वे बाइक से घर लौट रहे थे। वहीं टाहखुर्द कलां में अवैध खनन कर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। चमराबोझी मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार अरुण मिश्रा और गगनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर ट्रॉली समेत चालक को पकड़ लिया गया। इसी बीच पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन घायलों को जिला अस्पताल ले गए।
जहां डॉक्टर ने अरुण मिश्रा को मृत घोषित कर दिया और उनके दोस्त गगनदीप का इलाज चल रहा है। उधर, पुवायां के गांव धारा निवासी मुनीश शर्मा ने बताया कि वह कई दिनों से मिट्टी खनन के लिए अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर मिट्टी ढो रहे हैं। शाम को वह मिट्टी लेकर जा रहे थे तभी अचानक हादसा हो गया। इधर, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली और चालक को थाने ले आई है। अरुण मिश्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव टाहखुर्द कलां में करीब एक सप्ताह से जेसीबी मशीन से मिट्टी निकालने का काम चल रहा है। अभी दो दिन पहले ही पुलिस से शिकायत की गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया और माफिया उस मिट्टी खनन का काम जारी रखे हुए थे। इंस्पेक्टर खुटार आरके रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज करने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
TagsUpट्रैक्टर ट्रॉलीचपेटबाइक सवारमौतUptractor trolleyhitbike riderdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





