उत्तर प्रदेश

Up News: वीडियो बनाते समय डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sarita
17 May 2025 8:54 AM IST
Up News:   वीडियो बनाते समय डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
x
Up News : हसनपुर में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर बाइक के डिवाइडर से टकराने पर संभल के उदरनपुर खागी निवासी सतपाल (30) और पप्पू (28) की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी घायल हो गया। तीनों युवक एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उदरनपुर खागी से शुक्रवार दोपहर हसनपुर के गांव श्यामपुरी में बारात आई थी।
इस बारात में शामिल होने के लिए सतपाल पुत्र ठाकुर, पप्पू पुत्र प्रेमशंकर और हरी सिंह पुत्र छत्रपाल तीनों दोस्त बाइक से गांव श्यामपुरी जा रहे थे। ये तीनों युवक हसनपुर रहरा रोड स्थित गांव मंगरौला से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़े। गांव रुखालू के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में सतपाल और पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। हरी सिंह घायल हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तीनों युवक बाइक से बारात में जा रहे थे। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है।
Next Story