- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: कंटेनर से...

x
Up News : अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर गांव जलालपुर पनवारा के पास रात साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार चार लोग दिल्ली की ओर जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। चालक ने कंटेनर नहीं रोका जिससे बाइक 50 मीटर तक घिसटती चली गई और सड़क पर घर्षण से निकली चिंगारी से उसमें आग लग गई। हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। मृतकों में एक की पहचान नहीं हो पाई है।
थोड़ी दूर जाने के बाद चालक कंटेनर को किनारे खड़ा कर भाग गया। उधर, उधर से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला समेत तीन को मृत घोषित कर दिया। उनके पास एक बैग और मोबाइल मिला। मोबाइल पर कॉल आई, जिसे स्वास्थ्य कर्मियों ने रिसीव किया। तब महिला की पहचान 27 वर्षीय रजनी पत्नी गुड्डू निवासी ग्राम भदार थाना हरपालपुर जिला हरदोई के रूप में हुई। दूसरी की पहचान 50 वर्षीय टिंकू जाटव निवासी ग्राम अंधिया कटरी थाना अरवल जिला हरदोई के रूप में हुई।
तीसरा युवक 30 वर्षीय है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी। चौथा घायल रजनी का पति गुड्डू है। उसकी हालत गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। तीसरे मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
TagsUpकंटेनरटकराईबाइकतीनमौतcontainercollidedbikethreediedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





