- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बिजली के खंभे...
उत्तर प्रदेश
UP News: बिजली के खंभे से टकराने के बाद बाइक में लगी आग, दो युवक जिंदा जले
Sarita
24 Jun 2025 8:53 AM IST

x
UP News: मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में कल देर रात मांट-वृंदावन मार्ग पर हाथी बाबा आश्रम के पास एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई और बाइक में तुरंत आग लग गई और बाइक सवार दोनों युवक जिंदा जल गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, हालांकि अभी दोनों मृतकों के शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
थाना मांट क्षेत्र में कल रात करीब 1 बजे हाथी बाबा आश्रम के पास आजाद पुत्र चंद्रवीर सिंह निवासी फतेलीबास गोरई अलीगढ़ ने पीआरवी को सूचना दी कि एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई और बाइक में आग लग गई और बाइक सवार दोनों युवक जिंदा जल गए।
सूचना मिलने पर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से बाइक में लगी आग को बुझाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है तथा बाइक की टक्कर से बिजली का खंभा भी टूट गया है।बाइक के नंबर व चेसिस नंबर से उसकी जांच की जा रही है।
Next Story





