उत्तर प्रदेश

Up News: बड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 तस्कर गिरफ्तार

Sarita
28 Jun 2025 10:12 AM IST
Up News: बड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 तस्कर गिरफ्तार
x
Up News : लखनऊ से आई स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने सुल्तानपुर में तस्करी के बड़े रैकेट को नाकाम कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर एक कंटेनर से 5 क्विंटल गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की बाजार में कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दी। टीम में एसआई अमित तिवारी, एसआई विद्यासागर उर्फ ​​पहलवान, दीवान अमित सिंह, दीवान स्वरूप पांडेय और ड्राइवर सुखबीर शामिल थे। एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें शादी के कार्ड बनाने में इस्तेमाल होने वाले 22 पेपर रोल के बीच 13 पैकेट गांजा छिपा हुआ मिला।
पूछताछ करने पर पता चला कि गांजा उड़ीसा से लाया गया था और उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सप्लाई किया जाना था।
एसटीएफ ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें नोमान (34)- पलवल, हरियाणा, अकरम खान (27)- भरतपुर, राजस्थान, रवि मिश्रा (25)- गोंडा, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। इन तस्करों ने बताया कि उन्हें पैसे लेकर गांजा पहुंचाने का काम दिया गया था। उन्हें 800 रुपए प्रति किलो भाड़ा मिल रहा था और 5 क्विंटल गांजे के लिए उन्हें 4 लाख रुपए एडवांस भी मिल चुके थे।
Next Story