उत्तर प्रदेश

UP News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैस टैंकर से करोड़ों की विदेशी शराब बरामद

Sarita
31 March 2025 9:04 AM IST
UP News:  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैस टैंकर से करोड़ों की विदेशी शराब बरामद
x
UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पुलिस ने शनिवार देर रात एक गांव में गैस टैंकर से 898 अवैध विदेशी शराब की पेटियां बरामद कीं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक बरामद पेटियों में कुल 10,776 बोतलों में 80,006.4 लीटर शराब थी, जिसकी कुल कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि वह शराब को जालंधर से झारखंड के रांची ले जा रहा था।
Next Story