- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: अवैध ...
उत्तर प्रदेश
UP News: अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,3,093 का चालान
Sarita
3 April 2025 8:07 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश में नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दूसरे दिन बुधवार को 1007 अवैध ई-रिक्शा जब्त किए गए और 3093 का चालान किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल देर रात एक ऑटो चालक द्वारा महिला यात्री के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के बाद योगी के निर्देश पर प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।
पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को मुठभेड़ में मार गिराया। आधिकारिक बयान में परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह के हवाले से बताया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को अभियान शुरू हुआ। अभियान के दूसरे दिन 1007 ई-रिक्शा जब्त किए गए और 3093 का चालान किया गया। मंगलवार को 915 ई-रिक्शा जब्त किए गए, जबकि 3035 का चालान किया गया और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सिंह ने बताया कि इस दौरान जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
अभियान के नोडल अधिकारी अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को आगरा मंडल में 444, लखनऊ मंडल में 377, कानपुर में 277, गाजियाबाद मंडल में 257, झांसी में 216, वाराणसी में 161, अलीगढ़ मंडल में 140, अयोध्या में 135 तथा मुरादाबाद मंडल में 120 अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की गई।
TagsUPई-रिक्शाकार्रवाई3093चालानUPe-rickshawactionchallansजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





