उत्तर प्रदेश

Up News: बड़ा हादसा, मानस्तंभ परिसर में पैड ढहा, 50 से ज्यादा श्रद्धालु दबे

Sarita
28 Jan 2025 9:02 AM IST
Up News: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना की खबर आई है. बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लाडू महोत्सव पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां मानस्तंभ परिसर में बना लकड़ी का चबूतरा ढह गया है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक चबूतरा ढहने से 50 से ज्यादा श्रद्धालु इसके नीचे दब गए हैं. इस हादसे के चलते मौके पर भगदड़ मचने की भी खबर है|
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे के चलते कई जैन श्रद्धालु खून से लथपथ हैं. एंबुलेंस न मिलने के चलते घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल ले जाया जा रहा है. हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं. मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है|
Next Story