- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बड़ा हादसा,...
उत्तर प्रदेश
UP News: बड़ा हादसा, कंटेनर और कार की भीषण टक्कर पांच की मौत
Sarita
10 March 2025 9:21 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के गोटवा के पास सोमवार सुबह एक लग्जरी कार लेन बदल रहे कंटेनर से टकरा गई। कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती की ओर जा रहा कंटेनर अचानक लेन बदलने लगा। तभी सामने से आ रही कार से भीषण टक्कर हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोग भी बुरी तरह कुचल गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह कार में सवार लोगों को गाड़ी काटकर बाहर निकाला गया। पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों लाइनों पर जाम लग गया। मृतकों में एक की पहचान हो गई है, जो कार का चालक है। चालक प्रेम गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के तरकुलही जासोपुर का रहने वाला है। कार सवार सभी लोग गुजरात से बिहार और गोरखपुर जा रहे थे।
TagsUPकंटेनरकारटक्करपांचमौत UPcontainercarcollisionfivedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





