उत्तर प्रदेश

UP News:बड़ा हादसा, चाइनीज मांझे से युवक की कटी गर्दन

Sarita
17 Jan 2025 8:03 AM IST
UP News:बड़ा हादसा,  चाइनीज मांझे से युवक की कटी गर्दन
x
UP News: यूपी में चाइनीज मांझा लोगों के लिए मौत का सबब बन गया है. एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं. चाइनीज मांझे से गला कटने की एक और घटना सामने आई है. जहां एक लड़के की गर्दन मांझे से कट गई. घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि इतनी घटनाएं सामने आने के बाद सरकारी सिस्टम क्या कर रहा है. आपको बता दें कि पूरी घटना मोहल्ला मातागढ़ के पास की है. जहां वर्धमान कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय वंश शर्मा बाजार से सामान खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था|
इसी दौरान मांझा उसके गले में फंस गया और उसकी गर्दन कट गई. घटना के बाद उसके गले से खून बह रहा था. जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने वंश की गर्दन पर 35 टांके लगाए हैं. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। आखिर जब चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, तो इसका इस्तेमाल कैसे हो रहा है। बाजार में मांझा कौन सप्लाई कर रहा है? पुलिस और प्रशासन इस पर रोक क्यों नहीं लगा रहा है? ये सारे सवाल लोगों के बीच घूम रहे हैं।
Next Story