- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: डीजे के गाने...
उत्तर प्रदेश
UP News: डीजे के गाने को लेकर भड़के बाराती, मची चीख-पुकार
Sarita
21 April 2025 8:36 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में शादी का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब डीजे की धुन पर डांस करते समय बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। डीजे के गाने को लेकर बाराती भड़क गए और आपस में भिड़ गए पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने रविवार को बताया कि दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा निवासी रामसनेह विश्वकर्मा की बेटी की शादी थी।
शनिवार की रात बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा चैनपुर से बारात आई थी। बारात में शामिल बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। इस दौरान गाने को लेकर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि बारातियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। बारात देखने आए उसी गांव के मोहित (17), मोतीलाल (22) और अशफरी लाल (22) का बारातियों से झगड़ा हो गया।
TagsUPडीजेभड़केबारातीचीख-पुकार UPDJgot angryBaraatisshouting and screamingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





