- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP news: बैंक कर्मी से...

x
UP news: हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र में आगरा के बैंक कर्मी से दो लाख रुपये व सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सहकर्मी व उसके साथियों पर आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने बैंक कर्मी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। मामले की छानबीन की जा रही है।आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नगला चतुरा निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि जना बैंक की बुलंदशहर जिले की रामघाट शाखा में आरसीओ पद पर तैनात हैं। 22 जनवरी को वह अपने सहकर्मी सागर के साथ हाथरस में अपने जीजा कृष्णवीर सिंह से मिलने आए थे। यहां से जीजा से दो लाख रुपये नकद लेकर निकले और अलीगढ़ में सहकर्मी सागर को छोड़कर बाइक से वापस आगरा आ रहे थे।
जयपाल के अनुसार 22 जनवरी रात वे आगरा लौट रहे थे। नगला भुस बाईपास पर गांव कुंवरपुर गांव के निकट कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। युवक का आरोप है कि सहकर्मी व उसके साथ के लोगों ने उन्हें रोका था और तमंचा दिखाकर मारपीट की। उन्होंने दो लाख रुपये व चेन लूट ली। मारपीट कर उन्हें झाड़ियों में फेंककर चले गए। होश आने पर रात साढ़े 10 बजे जयपाल सिंह नजदीकी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मियों से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।बैंक कर्मी ने लूट की शिकायत की है। सहकर्मी पर ही आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए गहनता से छानबीन की जा रही है।
TagsUPबैंक कर्मीदो लाखलूटUPbank employeetwo lakhrobbery जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





