- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: बैंककर्मी की...
उत्तर प्रदेश
Up News: बैंककर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका
Sarita
25 Jan 2026 6:27 AM IST

x
Up News:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक निजी बैंककर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गोमती नदी में कूदकर जान देने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान हरदोई जिले के फतेहपुर गाजी मझिला निवासी 35 वर्षीय सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो लखनऊ में एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।जानकारी के मुताबिक सत्येंद्र सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह और बेटी समृद्धि के साथ महानगर थाना क्षेत्र के रहीम नगर इलाके में किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जो बढ़कर थाने तक पहुंच गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था और मामला शांत बताया जा रहा था।
शनिवार सुबह पुलिस को गोमती नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। जांच में शव की पहचान सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस को उनकी बाइक डालीबाग पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़ी मिली, जिससे नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के भाई जितेंद्र सिंह ने घटना पर संदेह जताते हुए कहा कि सत्येंद्र और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को भी झगड़ा हुआ था, लेकिन समझौता हो गया था। ऐसे में अचानक मौत की खबर मिलना कई सवाल खड़े करता है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
वहीं मृतक की पत्नी ज्योति सिंह ने आरोप लगाया है कि घर से निकलने से पहले सत्येंद्र ने बेटी का गला दबाकर जान लेने की कोशिश की थी। बच्ची का इलाज फिलहाल सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsUpबैंककर्मीसंदिग्धमौतहत्याआशंकाUPbank employeesuspiciousdeathmurdersuspicion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार जनता से रिश्ता न्यूज़हिंन्दी समाचार
Next Story





