- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: ऑटो पलटने...

x
UP News: निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर के पास बुधवार की रात अनियंत्रित आटो पलटने से पति की मौत हो गई, पत्नी और भतीजी घायल हो गईं। घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के वक्त वे दवा लेकर घर लौट रहे थे। सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाड़पुर गांव निवासी 33 वर्षीय नवनीत दुबे बुधवार को पत्नी नेहा दुबे और भतीजी उजाला पाठक के साथ दवा लेने आजमगढ़ गए थे। रात करीब आठ बजे तीनों टेंपो से घर लौट रहे थे। वे निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव के पास पहुंचे थे। इस दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई।
तीनों घायल हो गए, हादसे के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी सरायमीर के खरेवा मोड़ भेजा। जहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने तीनों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान नवनीत दुबे की मौत हो गई। नेहा दुबे और उजाला पाठक का इलाज चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
TagsUpऑटोपलटनेपतिमौतदो घायलUpautooverturnshusbanddeathtwo injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





