- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: रोडवेज बस से...

x
Up News : कल 6 जुलाई को सुबह 11 बजे सिकंदराराऊ में एटा रोड पर गांव रतिभानपुर के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो हाईवे किनारे पलट गया। उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां से चिकित्सकों ने दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं समेत चार लोगों को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल रेफर कर दिया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आनन-फानन में ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस हादसे में इंद्रपाल, रीना निवासी पिलुआ जिला एटा, बबलेश, पूनम, नितिन, निधि, अवनीश, साधना, आयुष, विनय कुमार, विमलेश, सर्वेश देवी निवासी हाथरस जंक्शन गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद इंद्रपाल, रीना, नितिन और पूनम को जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे में ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Next Story





