- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: 9 साल की...

x
UP News: महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में 9 साल की नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत का जघन्य अपराध सामने आया है. खेत में बकरी चराने के दौरान 70 साल के हवस के भूखे बुजुर्ग ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. आरोपी ने मासूम बच्ची को पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं नाबालिग बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है|
आपको बता दें कि 70 साल के बुजुर्ग जिसके पैर कब्र में लटके हुए हैं उसने ऐसा जघन्य अपराध किया है जिसके बारे में सुनकर हर कोई दंग है. पनवाड़ी थाना पुलिस की गिरफ्त में आए 70 साल के करीम मंसूरी पुत्र हल्कू मंसूरी को न उम्र की परवाह थी, न मासूम बच्ची की जान की परवाह. हैवानियत का भूत इस कदर सवार था कि उसने बकरी चरा रही 9 साल की नाबालिग बच्ची को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
TagsUPबच्चीदुष्कर्मप्रयासUPgirlrapeattempt जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





